crime
अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित, युवक घायल:सुढ़ार बंबा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
जालौन में जालौन-बंगरा मार्ग पर बुधवार शाम करीब 7 बजे अन्ना मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। अचानक सामने आ गई गाय जानकारी के अनुसार, मोनू महाराज पुत्र संतोष निवासी हदरुख, थाना कुठौंद, बाइक से जालौन-बंगरा मार्ग से गुजर रहे थे। सुढ़ार बंबा के पास अचानक सड़क पर अन्ना मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और मोनू हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मलकपुरा-छिरिया सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भिजवाया। वहां उसका उपचार किया गया।
Read full article on Bhaskar