crime
अपराध नियंत्रण और त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, साइबर अपराध और विभिन्न अभियानों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। ...
Read full article on Swatantra Prabhat