politics
APP ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर नगर निगम के दूसरे चरण का चुनाव 11 सितंबर को होना है। APP (आम आदमी पार्टी) ने गुरुवार (27 अगस्त) को दूसरे चरण के लिए 11 वार्डों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा की बात करें तो वह नॉमिनेशन की आखिरी तारीख करीब आने के बाद उम्मीदवारों का एलान करेंगी। यह भी पढ़े - नर्मदा परियोजना की नींव नेहरू ने रखी, लेकिन गेट पीएम मोदी ने खोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नामांकन की प्रक्रिया कब से कब तक होगी? आप ने उम्मीदवारों के की घोषणा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। पार्टी ने कहा कि वह पूरे दमखम के साथ जयपुर निकाय चुनावों में उतर रही है। उसका मकसद स्थानीय मुद्दों को उठाना, पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना और शहरी प्रशासन को बेहतर बनाना है। पार्टी के द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में समाज के अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें स्थानीय समाजसेवी भी हैं। जयपुर नगर निगम के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का 11 सितंबर को होगा। नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 54 से संगीता कुमारी गौड़ आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 118 से मोहम्मद असलम बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 64 से हीरा लाल खर्रा बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 62 से योगेश गोयल आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 120 से लाल चंद सैनी हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 141 से डॉ. गजेंद्र बंसल बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 71 से मोहम्मद साजिद विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 से त्रिलोक पारीक झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 से कविता यादव सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 103 से प्रदीप हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 145 से पिंकी कुमारी यह भी पढ़े - पटना जीविका दीदियों ने कहा, ‘योजना ने बदली जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर' आप इन मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी देश की बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा की बात करें तो वह नॉमिनेशन की आखिरी तारीख करीब आने के बाद प्रत्याशीयों का एलान करती हैं। उम्मीदवारों का एलान जल्दी करने से लोगों को जोड़ने का समय मिल जाता है। आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार के द्वारा किए गए कामों के आधार पर स्थानीय चुनावों में अपनी राजनीतिक पैठ बनाना चाहती है। पार्टी चुनाव प्रचार में स्वच्छता, सीवरेज, पेयजल, सड़क की स्थिति और स्थानीय बुनियादी ढांचे सहित रोजमर्रा की नागरिक सुविधाओं के मुद्दो को लेकर मैदान में उतरेगी। यह भी पढ़े - महाराष्ट्र सुप्रिया सुले पर ओबीसी प्रमाणपत्र के आरोप को लेकर मचा बवाल
Read full article on Bhaskar Hindi