Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने और कर्ज माफ करने विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
भिलाई,असल बात भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश में आए 'अर्नब चक्रवात' के कारण हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने किसानों को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए मुआवजा राशि की घोषणा करने तथा किसानों के कर्ज को माफ करने की मांग की है। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश में अर्नब चक्रवात के कारण अचानक अत्यधिक वर्षा हो रही है। खेतों में किसानों की फसल पूरी तरह से कटाई के लिए तैयार खड़ी थी, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के अधिकांश किसान जीवन-यापन के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। अचानक फसल खराब हो जाने के कारण किसानों के सामने आगामी कृषि कार्य, परिवार के भरण-पोषण और गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मुख्य रूप से मांग की है कि फसलों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए और नुकसान का जायजा लिया जाए। आर्थिक क्षतिपूर्ति (मुआवजा): प्रभावित किसानों को शीघ्र अति शीघ्र उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए। ऋण माफी: संकटग्रस्त किसानों द्वारा लिए गए कृषि ऋणों को तुरंत माफ करने की घोषणा की जाए । मुंगेली जिला के दौरे के दौरान खेत रुक किसानों से संग की चर्चा रोड बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के लिए मूंगे की प्रवास के दौरान विधायक देवेंद्र यादव खेत में रुके और किसानो संग चर्चा की जिसमें किसानों ने भारी नुकसान की बात बताई । । असल बात,न्यूज़
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan