top
अवागढ़ में दो बाइको की भिड़ंत, दो की मौत:एटा में दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी
अवागढ़ में नगला गरीवा गांव के पास जलेसर रोड पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन कुमार (35) पुत्र बलवीर सिंह निवासी खुशरई, थाना अवागढ़, एटा और मोहित (34) पुत्र देवेंद्र निवासी गुदाऊ, थाना जलेसर, एटा के रूप में हुई है। देखिए तस्वीरें... बताया गया कि पवन कुमार भट्टे पर मजदूरी करता है। वह अपने गांव खुशरई से अवागढ़ की तरफ आ रहा था। वहीं, मोहित अवागढ़ से जलेसर की ओर जा रहा था। नगला गरीवा के पास दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं। पवन कुमार के परिवार में उसकी 15 साल की बेटी और 12-12 साल के दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली। अवागढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल एटा रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar