Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग के बाद महिला की हत्या, 3 गिरफ्तार:14 अगस्त को खेत में सिर कुचली हुई मिली थी लाश, मायके में पड़ोसी से था अफेयर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग के बाद महिला की हत्या, 3 गिरफ्तार:14 अगस्त को खेत में सिर कुचली हुई मिली थी लाश, मायके में पड़ोसी से था अफेयर
पूर्णिया पुलिस ने मरंगा थाना क्षेत्र के पीरगंज में 13 अगस्त को हुई 20 साल की नसरीन खातून हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। हत्याकांड में नसरीन के प्रेमी मुख्य आरोपी शमीम अख्तर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और आपसी विवाद हत्याकांड के पीछे की वजहें हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार, लूटे गए गहने और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। ढाई साल पहले शादी, बच्चा और फिर पति-पत्नी के बीच अलगाव सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने मामले की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि नसरीन की शादी लगभग ढाई साल पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर के रहने वाले मोहम्मद मोसिम से हुई थी। करीब साल पहले पहले दंपत्ति के घर एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा और दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद नसरीन अपने मायके पीरगंज वार्ड-10 में रहने लगी। मायके में रहने के दौरान नसरीन की पड़ोस में रहने वाले शमीम अख्तर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अफेयर चलने लगा और शारीरिक संबंध में बनने लगे। सुलह के बाद भी मायके में रह रही थी नसरीन लगभग 6 महीने पहले नसरीन और उसके पति मोसिम के बीच परिजन की मौजूदगी में सुलह हो गई, जिसके बाद पति मोसिन का अपने ससुराल यानी नसरीन के मायके आना जाना शुरू हो गया। चूंकि नसरीन मायके में अपने प्रेमी के संपर्क में थी, इस वजह से वो ससुराल नहीं जाना चाह रही थी। ब्लैकमेलिंग, पैसे की डिमांड और तस्वीर वायरल करने की धमकी दरअसल, जब नसरीन और शमीम एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे, तब शमीम ने नसरीन की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें क्लिक कर ली थी। इन तस्वीरों को शमीम अक्सर वायरल करने की धमकी देता था। इन तस्वीरों के जरिए वो नसरीन से पैसे की डिमांड भी करने लगा था। पैसे नहीं देने पर शमीम अक्सर अलग-अलग जगह नसरीन को बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। आखिर में जब नसरीन ने पति से सुलह के बाद पैसे देने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो 13 अगस्त की रात प्लानिंग के तहत शमीम ने नसरीन को घर से बाहर बुलाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि शमीन ने 13 अगस्त की देर रात नसरीन को फोन कर मिलने का दबाव बनाया। 14 मिनट के फौन कॉल में हुए बातचीत के बाद नसरीन घर से बाहर निकली और शमीम को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे शमीम अख्तर के दो साथी जहांगीर आलम और मोहम्मद राकिम ने नसरीन के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। नसरीन की सिर कुचली हुई लाश बांस बिट्टी के पास चन्नी पटुआ के खेत से 14 अगस्त की सुबह बरामद की गई थी। पकड़े गए आरोपियों में ये तीनों शामिल पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के पीरगंज के रहने वाले 25 वर्षीय शमीम अख्तर (मृतका का प्रेमी), 38 वर्षीय जहांगीर आलम तथा 22 वर्षीय मोहम्मद राकिम के रूप में हुई है। तीनों ही अभियुक्त मरंगा थाना क्षेत्र के पीरगंज वार्ड संख्या 10 के रहने वाले हैं। पकड़ाये गए अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का टूटा हुआ टचस्क्रीन फोन, मृतका के कान की सोने की बाली घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे का व्हील रेंच, अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहनी गई खून का धब्बा लगा शर्ट बरामद हुआ है । पति निकला निर्दोष, तकनीकी जांच से खुला मामला प्राथमिकी में नामजद मृतका के पति मोसिम की इस हत्याकांड में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और पुलिस टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों ही गैर-प्राथमिकी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह मिला था नसरीन का शव गौरतलब है कि शुक्रवार 14 अगस्त की सुबह मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज पंचायत वार्ड संख्या 10 पीरगंज की रहने वाली 20 वर्षीय नसरीन का शव पिरगंज गांव के ही दियारा इलाके में नदी के किनारे फेंका हुआ मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ख़बर आग की तरह फैल गई और इलाके में कोहराम मच गया। मामल में पति मो मोसिम पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मृतका का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव में है। परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई थी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan