Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अवैध संबंध के शक में दूसरी की पत्नी की हत्या:नोएडा से 50 किमी दूर फेंका शव, पहली पत्नी ने जताई थी आशंका, मथुरा में मिला शव

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
अवैध संबंध के शक में दूसरी की पत्नी की हत्या:नोएडा से 50 किमी दूर फेंका शव, पहली पत्नी ने जताई थी आशंका, मथुरा में मिला शव
सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में करीब एक महीने पहले अवैध संबंध के शक में पति ने तीन साथियों के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को दादरी थाना क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया। मथुरा जिले में महिला का शव बरामद हो गया। फेज-तीन थाना पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूरा गांव में रहने वाली कांति देवी ने 20 अगस्त को फेज-तीन थाने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका विवाह साल 2013 में फिरोजाबाद के पूठा ऐका गांव निवासी सुभाष चंद्र से हुआ था। शादी के दो वर्ष बाद ही सुभाष ने दूसरी शादी कर ली थी। विडंबना है कि सुभाष की दूसरी पत्नी का नाम भी कांति था। 2021 में आरोपी ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे। शिकायतकर्ता पहली पत्नी ने जानकारी होने पर सुभाष के खिलाफ एटा न्यायालय में केस दायर कर दिया। महिला को संदेह हुआ कि सुभाष की दूसरी पत्नी काफी दिनों से दिखाई नहीं दे रही है। हाल फिलहाल में सुभाष के पास उसका भाई दीपक भी बहुत आ रहा है। उसे संदेह हुआ कि सुभाष ने अपने भाई दीपक संग मिलकर दूसरी पत्नी को मार दिया है। आरोपी ने पहली पत्नी कांति को भी जान से मारने की धमकी दी तो संदेह और गहरा गया। ममूरा गांव में की थी हत्या आरोपियों की हरकत से डरी-सहमी पीड़िता फेज-तीन थाने पहुंची। पुलिस ने सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहली पत्नी का संदेह सही साबित हुआ। उसने 27 जुलाई को दूसरी पत्नी की मामूरा गांव में ही गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया था। महिला का शव 31 जुलाई को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतका के पति सुभाष के अलावा उसके दो सहयोगियों सरविंद और नीरज को गिरफ्तार किया है, जबकि दीपक अभी फरार है। पहली पत्नी को दी थी धमकी पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी और उसके साथी खुले घूम रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही आरोपी सुभाष ने पहली पत्नी को धमकी दी थी। उसने कहा था कि एटा न्यायालय में विचाराधीन केस को वह जल्द वापस ले, वरना उसका भी वही अंजाम होगा जो दूसरी पत्नी का हुआ है। यह सुनकर पहली पत्नी डर गई। उसने दूसरी पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी। कमरे पर न मिलने और पति के गायब होने पर उसका संदेह गहरा हो गया। एक युवक से अवैध संबंध का करता था संदेह पुलिस को पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि वह टैंपो चलाता है। पहली पत्नी ने उसके ऊपर केस दायर कर रखा है। दूसरी पत्नी के साथ वह मामूरा गांव में रहता था। दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं था। पिछले कुछ दिनों से उसे संदेह हुआ कि पत्नी का पास में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध है। वह अक्सर उस युवक से मिलती रहती थी। इसी बात को लेकर 27 जुलाई को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना स्थल से 50 किलोमीटर दूर फेंका शव पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 27 जुलाई को मामूरा गांव में कमरे पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को टैंपो में लादकर ले गए। घटना स्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर दादरी थाना क्षेत्र में जिला बुलंदशहर की सीमा के निकट कोट पुल से शव को नहर में फेंक दिया था। 31 जुलाई को मथुरा में अज्ञात के रूप में महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। आरोपियों को लेकर मथुरा पहुंची पुलिस घटना के संबंध में नोएडा पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लिया तो वह उन्हें लेकर मथुरा के सुरीर थाने में पहुंची। जहां महिला के शव की पहचान संबंधित वस्तुओं की तस्दीक की। इस दौरान महिला के शव के फोटो और आरोपियों से बरामद फोटो से मिलान किया गया। पहचान होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan