lifestyle
अयोध्या में हिमांशु त्रिपाठी बने अंतरंग सदस्य:आर्य प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति चुना, विद्यालय में शिक्षकों ने स्वागत किया
अयोध्या में राजकरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार मिश्र, शिक्षक नेता आनंद शुक्ला एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री अंकुर तिवारी ने प्रबंधक जी का स्वागत सम्मान किया। गत दिवस आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद अयोध्या आर्य समाज सदस्यों का जिला अधिवेशन स्थानीय आर्य समाज जमुनिया बाग अयोध्या प्रांगण में हिमांशु त्रिपाठी प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में हिमांशु त्रिपाठी प्रधान आर्य समाज जमुनिया बाग प्रबंधक राजकरण इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या को सर्वसम्मति से आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का अंतरंग सदस्य चुना गया। अधिवेशन में आर्य समाज जमुनियाबाग सुभाष नगर, सावरकर नगर, अछोरा एवं ईंटगांव आर्य समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। हिमांशु त्रिपाठी को आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश का अंतरंग सदस्य बनाए जाने पर राजकरण इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भूखे देकर एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार मिश्र, स्वामीनाथ राम, आनंद शुक्ला, उमाशंकर शुक्ल, विजेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, देव प्रकाश पाठक, रितेश जयसवाल, ललित रंजन, दिलीप पांडेय, राम भरत, दिवाकर वर्मा, अजय कुमार, बृजेश तिवारी (आर्य कन्या इ.का.) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar