Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, पढ़ाई पूछी और साथ बैठकर खाया खाना

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, पढ़ाई पूछी और साथ बैठकर खाया खाना
बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, पढ़ाई पूछी और साथ बैठकर खाया खाना मेरठ। रविवार को हस्तिनापुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जिलाधिकारी वी.के. सिंह का औचक निरीक्षण बच्चों के लिए यादगार बन गया। औपचारिक निरीक्षण से इतर डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, पहाड़े सुने, सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और उनकी पसंद-नापसंद भी जानी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन भी किया। डीएम ने बच्चों से पूछा कि विद्यालय में उन्हें खाने में क्या-क्या मिलता है और कौन सा भोजन उन्हें सबसे अधिक पसंद है। बच्चों ने भी बेझिझक अपनी बातें साझा कीं। डीएम ने उनकी समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुना और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय के वार्डन ने बताया कि यहां कुल 284 बच्चे पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक बच्चे उपस्थित मिले। रक्षाबंधन के कारण कुछ बच्चे अवकाश लेकर अपने घर गए हुए थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को हर महीने विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं और वस्तुओं की सूची तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि बच्चों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। महीने में एक दिन बच्चों को पढ़ाएं अधिकारी डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी रुचि के विषय के अनुसार महीने में कम से कम एक बार विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का विकास केवल पाठ्यक्रम पूरा करने से नहीं होता, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए संवाद, प्रोत्साहन और अपनापन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ नियमित संवाद से उनकी जरूरतों और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। डीएम का बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना भी इसी आत्मीयता का उदाहरण रहा। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम मवाना संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan