education
बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की ज़ुबानी का 84वां आयोजन सोमवार को बीकेटी स्थित बेसिक विद्यालय कमलाबाद बढ़ौली में हुआ। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने दर्जी की सीख कहानी के माध्यम से बच्चों को रिश्तों को तोड़ने के बजाय जोड़ने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरंजक खेल से हुआ। कहानी में दर्जी द्वारा कैंची को नीचे और सुई को ऊपर रखने के माध्यम से समझाया गया कि तोड़ने वाले की जगह नीचे और जोड़ने वाले की जगह हमेशा ऊपर होती है। बच्चों ने कहानी के संदेश को उत्साहपूर्वक ...
Read full article on Tarun Mitra