Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बदायूं में कांवड़ियों के लिए बना अलग अस्थायी मार्ग:बाइक सवार बाइपास से बदायूं जाएंगे, एडीएम-एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
बदायूं में कांवड़ियों के लिए बना अलग अस्थायी मार्ग:बाइक सवार बाइपास से बदायूं जाएंगे, एडीएम-एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान कछला में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस ने बाइक सवार कांवड़ियों के लिए अलग अस्थायी मार्ग तैयार किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ सामान्य यातायात को भी व्यवस्थित रखना है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे एडीएम-ई अरुण कुमार और एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि पार्किंग स्थल के पास से अस्थायी मार्ग तैयार किया जा रहा है। इस रूट पर केवल बाइक सवार कांवड़ियों को जाने की अनुमति होगी। कछला से बदायूं की ओर ही जा सकेंगे बाइक सवार कांवड़िये पुलिस के अनुसार बदायूं की ओर से कछला जाने वाले बाइक सवार कांवड़ियों को इस अस्थायी मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाइक सवार कांवड़िये कछला की ओर से आकर निर्धारित रूट से बाइपास होते हुए बदायूं की तरफ निकलेंगे। अधिकारियों का मानना है कि एक ही रूट से आवाजाही होने के कारण दोनों दिशाओं से वाहनों के आमने-सामने आने की स्थिति कम होगी और कछला में जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। वाहनों के लिए अलग पार्किंग कांवड़ियों के वाहनों के लिए एक अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी तैयार किया गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं सोरों साइड में डीजे वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी वाहन को अनधिकृत रूप से पुल या गंगा घाट की ओर जाने की अनुमति न दी जाए। बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कछला घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, पार्किंग और यातायात संचालन की भी समीक्षा की गई। एडीएम-ई और एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को ‘जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार, ईओ नगरपालिका, चौकी प्रभारी कछला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan