Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

बीएनटी संत मेरी स्कूल में संस्थापक स्व. बैजनाथ तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना था पिता का, उसे साकार करना ही हमारा संकल्प : निदेशक उमाकांत तिवारी”

📰 गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
संस्थापक बैजनाथ तिवारी के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : अमित तिवारी गढ़वा। सोनपुरवा स्थित बीएनटी संत मेरी स्कूल में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बैजनाथ तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, भजन एवं कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर विद्यालय निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय बैजनाथ तिवारी का सपना गढ़वा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना था। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा और दृढ़ संकल्प को अपने जीवन का आधार बनाया।वही प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि उनके आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनाई जाएगी। साथ ही संस्थापक की प्रतिमा को विद्यालय परिसर के उद्यान में स्थापित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उनके व्यक्तित्व से निरंतर प्रेरणा लेते रहें। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। संचालन सीसीए प्रभारी रुपम दुबे ने किया।वहीं, BNT Kids Play School के तत्वावधान में तिवारी रेस्ट हाउस स्थित स्वर्गीय बैजनाथ तिवारी की प्रतिमा पर भी गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाबन पांडेय, सुरेश जायसवाल, देवदत्त, शशि शेखर गुप्ता, नारद तिवारी, उमा पांडेय, उमेश प्रसाद, चंदन गौड़, आनंद केसरी, कृष्णा केसरी, महावीर प्रसाद, प्रवीण सोनी, अशोक सोनी, विनोद तिवारी, एस.एन. पाठक, विजय तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, विजय गुप्ता, बिरेंद्र तिवारी, रिंकू तिवारी एवं पीयूष तिवारी सहित बैंक अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan