Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बागपत में बाइक चोरी करने पहुंचा चोर:ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंपा; पुलिस जांच जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
बागपत में बाइक चोरी करने पहुंचा चोर:ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंपा; पुलिस जांच जारी
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर गांव में शुक्रवार शाम बाइक चोरी करने पहुंचे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक मोटरसाइकिल के पास पहुंचा और उसे चोरी करने की कोशिश की, लेकिन बाइक का लॉक नहीं खुला। आसपास मौजूद ग्रामीण पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी से पूछताछ की। उसके जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कस्टडी में लेकर कर रही पूछताछ सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। पकड़ा गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपी से उसके साथियों और पहले की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई कोतवाली इंचार्ज मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan