Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बेगूसराय- झूला टूटने की अफवाह से मेले में मची भगदड़:10-15 लोग चोटिल; बैरिकेडिंग टूटी थी, पुलिस ने माइक से संभाली भीड़

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 3 views
बेगूसराय- झूला टूटने की अफवाह से मेले में मची भगदड़:10-15 लोग चोटिल; बैरिकेडिंग टूटी थी, पुलिस ने माइक से संभाली भीड़
बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले में देर रात अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मेले में झूले के पास सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। इसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बैरिकेडिंग गिरते ही भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि झूला टूटकर गिर गया है। बैरिकेडिंग गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने जोर-जोर से ‘झूला टूट गया’ का शोर मचा दिया। अफवाह फैलते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जन्माष्टमी के मौके पर मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी। झूले का आनंद लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान झूले के प्रवेश द्वार पर लगी बैरिकेडिंग पर भीड़ का अत्यधिक दबाव बन गया। भीड़ के दबाव में टूट गया लोहे-बांस का ढांचा अत्यधिक दबाव के कारण लोहे और बांस से बना बैरिकेडिंग का ढांचा अचानक टूटकर गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भागने के दौरान कई लोग एक-दूसरे से टकराकर गिर पड़े। अचानक हुई इस भागदौड़ में करीब 10 से 15 लोगों के चोटिल होने की सूचना है। हालांकि, किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से दूर की अफवाह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मेला परिसर में घोषणा कर लोगों को बताया कि झूला पूरी तरह सुरक्षित है और केवल बैरिकेडिंग का एक हिस्सा गिरा है। प्रशासन की अपील और त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों का भय दूर हुआ और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की कराई जा रही मरम्मत घटना के बाद सामने आए वीडियो में कर्मचारी और कारीगर क्षतिग्रस्त लोहे की बैरिकेडिंग और ढांचे की मरम्मत करते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर झूले के आसपास के क्षेत्र को समतल और व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल मेला परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan