politics
भभुआ में एकता चौक पर पुलिस का मॉक ड्रिल:आपातकालीन सुरक्षा तैयारी परखी, शांति बनाए रखने की अपील
कैमूर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भभुआ नगर थाना पुलिस ने एकता चौक के पास एक सघन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा तैयारियों का अभ्यास किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें... मॉक ड्रिल के दौरान एकता चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण और सुरक्षा वाहन तैनात किए गए। अचानक शुरू हुए इस अभ्यास से बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल मच गई, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से न घबराने की अपील की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मौके पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह केवल एक पूर्व-अभ्यास था, जिसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों में पुलिस की तत्परता को जांचना था। उन्होंने अभ्यास में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की सक्रियता की सराहना की। थानाध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
Read full article on Bhaskar