politics
भक्ति और एकता के अद्वितीय उदाहरण श्रद्धालुओं पर नमामि गंगे ने बरसाए फूल
भक्ति, समर्पण, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे श्रावण के पवित्र महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पंक्तिबद्ध खड़े श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर नमामि गंगे ने उनका स्वागत किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में बाबा के भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनकी आस्था का सम्मान किया। भारत के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धा को नमन किया गया। नमामि गंगे टीम के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश देकर कपड़े के झोले का वितरण किया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिव भक्त भक्ति, समर्पण, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।... The post भक्ति और एकता के अद्वितीय उदाहरण श्रद्धालुओं पर नमामि गंगे ने बरसाए फूल first appeared on AVK NEWS SERVICES .
Read full article on Avk News Services - Always Relevant News