Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बहन से बात करने पर दोस्त का सिर मुंडाया, VIDEO:गोंडा में घर से कार में किडनैप कर ले गए; बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 2 views
बहन से बात करने पर दोस्त का सिर मुंडाया, VIDEO:गोंडा में घर से कार में किडनैप कर ले गए; बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा
गोंडा में बहन से फोन पर बात करने पर भाई ने दोस्त की पिटाई कर दी। भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोस्त के सिर के बाल छील दिए। दोस्त को आरोपी घर से कार में किडनैप कर ले गए। रास्ते भर उसे पीटा। उस पर बेल्ट चलाई, थप्पड़ मारे। इस दौरान युवक आरोपी लड़कों से माफी भी मांगता रहा। पिटाई के बाद लड़कों ने ट्रिमर से उसके बाल छील दिए। पुलिस ने 3 आरोपियों में 2 को हिरासत में लिया है। मामला करीब 20 दिन पुराना है। वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सामने आया। मामला नगर कोतवाली इलाके का है। घर से बुलाकर सुनसान जगह ले गए मेवतियान निवासी आरिफ (19) के मुताबिक, वह अपने दोस्त की बहन से फोन पर बात करता था। इस बात का पता चलने पर कचहरी निवासी समीर, मेवतियान निवासी आसिफ और महाराजगंज के काशीराम कॉलोनी निवासी अमन ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने आरिफ को बहाने से घर से बाहर बुलाया। युवक ने कान पकड़कर मांगी माफी आरोप है कि तीनों लड़कों ने आरिफ को अपनी कार में बैठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए। रास्ते पर उसे पीटते रहे। इस दौरान उसने कान पकड़कर मांगी भी मांगी। आरिफ को गाड़ी से उतारकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। दाढ़ी बनाने वाली मशीन मंगाकर आरिफ के सिर के बाल छील दिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आरिफ के साथ हुई मारपीट और मुंडन का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद आरिफ ने खुद को अपमानित महसूस किया और परिवार को बिना बताए चेन्नई चला गया। वह फिलहाल चेन्नई में है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरिफ नाम के युवक के साथ 3 लड़कों ने मारपीट की थी। मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- युवक की पिटाई और मुंडन उसके दोस्त की बहन से फोन पर बात करने को लेकर किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद ने सो रहे ससुरालियों को तलवार से काटा, 5-गंभीर, फतेहपुर में लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मारा फतेहपुर में एक दामाद ने ससुराल में साले, सलहज और तीन भतीजों पर तलवार से हमला कर दिया। पहले सो रहे साले के तीन बेटों पर बारी-बारी से तलवार से वार किए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे साले और उसकी पत्नी के सिर और गर्दन पर भी तलवार से वार किए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर उससे तलवार छीन ली। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसको मार डाला। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan