Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

भोपाल में शिक्षक भर्ती 2025 को लेकर अभ्यार्थियों का प्रदर्शन जारी, वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने की मांग, पढ़ें पूरी खबर

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
भोपाल में शिक्षक भर्ती 2025 को लेकर अभ्यार्थियों का प्रदर्शन जारी, वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने की मांग, पढ़ें पूरी खबर
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। उम्मीदवार 2025 की भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला वर्ग के उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है। एक तरफ जहां इस प्रदर्शन में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक युवा अभ्यर्थी ब्यावरा के नरेंद्र राजपूत जो पिछले 40 से अधिक घंटों से अन्न-जल त्यागकर भूख हड़ताल पर भी बैठा है। वहीं महिला प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में पद बढ़ाने और मांगें पूरी करने का आग्रह किया है। अभ्यर्थियों का दावा है कि आंदोलन में लगातार संख्या बढ़ रही है लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि या अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। इसके बावजूद मांग पर निर्णय नहीं होने से अब आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया गया है। क्या हैं अभ्यार्थियों की प्रमुख मांगें नीलम पार्क में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-2 में कम से कम 10 हजार पद बढ़ाना और प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 25 हजार करना शामिल है। इसके अलावा अभ्यर्थी दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं वर्ग-3 में विशेष शिक्षकों के बचे हुए रिक्त पदों को सामान्य अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई जा रही है। रक्षाबंधन पर महिला अभ्यर्थियों ने मांगा भर्ती का तोहफा एक महिला अभ्यार्थी ने बताया कि वे 2025 की भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ग-2 और वर्ग-3 की शिक्षक भर्ती में अतिरिक्त पद बढ़ाए। महिला प्रदर्शनकारी ने आगे कहा कि प्रदर्शनकारी ने कहा कि वर्ग-3 में 25 हजार पद खाली हैं जबकि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय के लिए 3 हजार अतिरिक्त पदों की मांग की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मांगों को पूरा कर रक्षाबंधन के मौके पर राखी के उपहार के रूप में अतिरिक्त पदों को बढ़ाने की बात कही है। पिछले कई घंटों से भूख हड़ताल पर युवा अभ्यर्थी वहीं भूख हड़ताल पर बैठे युवा अभ्यार्थी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि उन्होंने पानी तक पीना छोड़ दिया है और वह 22 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नौ महीनों से अभ्यर्थी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कम पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने के बजाय सरकार को रिक्त पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बदलाव चाहता है लेकिन हर भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बेहद कम रखी जा रही है। View this post on Instagram A post shared by Mp Breaking News (@mpbreakingnews.in)
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan