Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

भारत- पाक बॉर्डर पर BSF का 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू:हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर और हाई-टेक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम से करेंगे निगरानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 8 views
भारत- पाक बॉर्डर पर BSF का 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू:हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर और हाई-टेक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम से करेंगे निगरानी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक गतिविधि, घुसपैठ और तस्करी की आशंका को देखते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) का विशेष 'ऑपरेशन अलर्ट' सोमवार से शुरू हो गया है। जैसलमेर से सटी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाते हुए जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह विशेष सुरक्षा अभियान 17 अगस्त तक जारी रहेगा। रात के समय सीमा पार से होने वाली किसी भी हलचल पर नजर रखने के लिए नाइट विजन डिवाइस, हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर और हाई-टेक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी को नाकाम किया जा सके। 24 घंटे रखी जा रही निगरानी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर साल (BSF) सीमा सुरक्षा बल द्वारा यह रणनीतिक ऑपरेशन चलाया जाता है। जैसलमेर के रेगिस्तानी और चुनौतीपूर्ण इलाकों में बीएसएफ ने अपनी नहरी व रेतीले टीलों वाली चौकियों पर जवानों की न केवल तैनाती बढ़ाई है, बल्कि अग्रिम चौकियों पर नफरी को दोगुना कर दिया है। सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी खुद अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और सीमा पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और घुसपैठ रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा रेगिस्तानी इलाकों में भीषण गर्मी और थार के रेगिस्तान में चलने वाली धूलभरी हवाओं के बावजूद जवानों का हौसला बुलंद है। पारंपरिक रूप से ऊंटों पर गश्त (कैमल पेट्रोलिंग) और पैदल गश्त को कई गुना बढ़ा दिया गया है। वहीं रात के समय सीमा पार से होने वाली किसी भी हलचल पर नजर रखने के लिए नाइट विजन डिवाइस, हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर और हाई-टेक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी को नाकाम किया जा सके। सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी और तलाशी अभियान जारी ऑपरेशन अलर्ट के तहत केवल जीरो लाइन ही नहीं, बल्कि सीमा से सटे गांवों (बॉर्डर एरिया) में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों व सरपंचों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपरिचित व्यक्ति के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। 17 अगस्त तक जारी रहने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan