Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

भारतीय पासपोर्ट पर दुबई घूम आया नेपाली युवक:लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, जाली दस्तावेजों से बनवाया था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 2 views
भारतीय पासपोर्ट पर दुबई घूम आया नेपाली युवक:लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, जाली दस्तावेजों से बनवाया था
लखनऊ एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान नेपाली यात्री पकड़ा गया। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया और उसी से दुबई (यूएई) घूम आया। एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है। कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार रात वह आगमन विंग के काउंटर नंबर ए-21 पर ड्यूटी कर रहे थे। दुबई से रात 1 बजे लखनऊ पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 226 के यात्रियों की जांच की जा रही थी। बातचीत और भाषा के आधार पर शक हुआ पासपोर्ट जांच के दौरान यात्री दिलीप कुमार (22) की बातचीत और भाषा से उसके नेपाली नागरिक होने का संदेह हुआ। उसके पासपोर्ट पर नाम दिलीप कुमार, पिता नरेश कुमार और पता सुधना बरसोला, पोस्ट तिकोनिया, लखीमपुर खीरी दर्ज था। अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा। तलाशी में नेपाली स्थायी लेखा नंबर और नागरिकता प्रमाणपत्र मिला। इन दस्तावेजों में नाम दिनेश खड़का, पिता नरबहादुर खड़का और पता वार्ड नंबर 10, लम्की चूहा पालिका, जिला कैलाली, नेपाल दर्ज था। कबूला कि जाली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाया अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि उसने जाली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan