crime
भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पांच माह के लिए बंद:ओवरब्रिज निर्माण के चलते 31 मार्च 2027 आवागमन नहीं; भारी और हल्के वाहनों के लिए रूट तय
बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग 31 मार्च 2027 तक बंद रहेगी। भटेरा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते प्रशासन ने रविवार को वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों का आदेश जारी किया। डायवर्जन 1 नवंबर से लागू होगा। निर्माण के दौरान जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दुपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहले से मंजूर ट्रैफिक प्लान के अनुसार रास्ते बदले गए हैं। भारी वाहनों के लिए रास्ते नैनपुर रोड से आने वाले भारी वाहन मगरदर्रा से लालबर्रा रोड होते हुए बालाघाट-सिवनी मार्ग पर पहुंचेंगे। सिवनी और लालबर्रा की ओर से नैनपुर जाने वाले भारी वाहन लालबर्रा-मगरदर्रा मार्ग से जाएंगे। नैनपुर से बालाघाट शहर और बैहर आने वाले भारी वाहनों को मगरदर्रा-लालबर्रा मार्ग से आना होगा। बालाघाट शहर और बैहर से नैनपुर जाने वाले भारी वाहन लालबर्रा-मगरदर्रा मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। हल्के और दुपहिया वाहनों के लिए रास्ते नैनपुर और लामता से बालाघाट आने वाले निजी वाहन, हल्के वाहन, हल्की स्कूल बसें, रोजमर्रा की सामग्री ले जाने वाले हल्के वाहन और जरूरी सेवाओं के वाहन सेंट मेरी स्कूल के पेट्रोल पंप से बोदा-आंवलाझरी होते हुए नए गिट्टी वाले रास्ते से रेलवे क्रॉसिंग बीके-1 पहुंचेंगे। यह क्रॉसिंग डॉ. शिशिर खरे, बैहर रोड पर है। यहां से वाहन बैहर मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड और शहर में जा सकेंगे। नैनपुर रोड से बालाघाट आने वाले दुपहिया वाहन भटेरा चौकी पंप हाउस गली से नए बीके-1 लेवल रेलवे क्रॉसिंग होते हुए बैहर-बालाघाट मुख्य मार्ग तक पहुंचेंगे।
Read full article on Bhaskar