crime
बहादुरगंज चोरी मामले में मां-बेटा अरेस्ट:देर रात बिलासी गांव में पुलिस ने छापेमारी की, चकमा देकर भागा आरोपी
किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार देर रात बिलासी गांव में छापेमारी की। इस दौरान चोरी का पानी का मोटर और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी मां और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम जब ई-साक्ष्य (डिजिटल/घटनास्थल साक्ष्य) जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी हिरासत में लिया गया आरोपी बेटा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मामले में त्वरित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी मां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फरार हुए बेटे को दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि समेसर गुवाबाड़ी निवासी पीड़िता रोजी बेगम (पति: असफाक आलम) ने अपने घर से मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी होने के संबंध में कांड संख्या 502/26 दर्ज कराया था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिलासी गांव निवासी नईमा खातून (पति: मो. इब्राहिम) और उसके बेटे अलमास उर्फ राजा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुष्टि की कि ई-साक्ष्य ऐप में साक्ष्य अपलोड करते समय आरोपी पुत्र अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar