top
Bhopal Thar Accident: भोपाल में थार से तांडव मचाने वाला युवक दो दिन बाद गिरफ्तार, कॉलोनी में 10 से ज्यादा कारों को ठोका था
Bhopal Thar Accident Update : राजधानी भोपाल की एक पॉश कॉलोनी में थार से तांडव मचाने वाले युवक को दो दिन बाद अरेस्ट कर (Bhopal Thar Accident Update) लिया गया है। बुधवार, 8 सितंबर की रात मिसरोद थाना क्षेत्र की सौम्या फॉर्च्यून हेरिटेज कॉलोनी (Saumya Fortune Heritage Colony) में देर रात काले रंग की थार ने जमकर उत्पात मचाया था। इसमें 10 से ज्यादा कारों को ठोक दिया था। कई लोग घायल होने से बाल-बाल बच गए थे। बाद में कॉलोनी का गेट तोड़कर थार चलाक फरार ( Bhopal Thar Accident ) हो गया था। तेज रफ्तार ब्लैक थार के तांडव मामले में मिसरोद पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी चालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कॉलोनी में 10 से ज्यादा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मारी थी और बंद गेट को तोड़कर वाहन लेकर फरार हो गया था। बाल-बाल बचे थे रहवासी (Saumya Fortune Heritage Colony) बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए। कॉलोनी से बाहर निकलते समय आरोपी ने एक आवारा पशु को भी टक्कर मारी। वहीं, गेट पर तैनात चौकीदार को मामूली चोट आई थी। लोगों के डर से नहीं रोकी गाड़ी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान लोगों के डर की वजह से उसने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद वह थार को तेज रफ्तार में लेकर कॉलोनी से बाहर निकल गया। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हुई थी। पुलिस ने फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थार चालक का उत्पात CCTV में कैद बताया जा रहा है कि MP 04 YZ 1173 नंबर की थार तेज रफ्तार में कॉलोनी में घुसी और कई वाहनों को टक्कर मारती ( Bhopal Thar Accident) चली गई। इसके बाद चालक कॉलोनी का गेट तोड़कर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
Read full article on Bansal News