crime
बीकानेर में 100 बीघा जमीन से हटाए अतिक्रमण:चकगर्बी इलाके में BDA की कार्रवाई; एक दुकान सीज की
बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने चकगर्बी इलाके में कार्रवाई करते हुए बेशकीमती 100 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। सरकारी खसरों पर किए गए कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ खातेदारी भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त किया गया। अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनाई गई एक प्रॉपर्टी डीलिंग दुकान को भी सीज किया गया है। बीडीए आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को चकगर्बी क्षेत्र में कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की इन कॉलोनियों के लिए बीडीए के तय मानदंडों के तहत मंजूरी नहीं ली गई थी। बीडीए को शिकायत मिलने के बाद इन कॉलोनियों की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार बोले-जारी रहेगी कार्रवाई तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू ने कहा- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस बारे में शहर के आसपास बस रही कॉलाेनियों की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा- कॉलोनी की स्वीकृति लेने के बाद उसकी प्लाटिंग भी बीकानेर विकास प्राधिकरण के नियमों के तहत होनी जरूरी है। शहर के अनेक हिस्सों में बन रही नई कॉलोनियों में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar