crime
बाइक से गिरी छात्रा के हाथ में हुआ फ्रैक्चर
राजनांदगांव| ग्राम तुमड़ीबोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में क्लास वन में पढ़ने वाली छह साल की छात्रा की मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा को राजनांदगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता राजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि सुबह 9:40 बजे स्कूल छोड़ने जाते समय स्कूल बैग का वजन अचानक एक तरफ होने से संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण मेरी बेटी मोटरसाइकिल से गिर गई और दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने ने बताया कि बिटिया की हालत अभी ठीक है और इलाज जारी है।
Read full article on Bhaskar