Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बाइक सवार 2 चोर घर से सिलेंडर ले गए:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आए, सहारनपुर में परिवार मजदूरी पर गया था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
बाइक सवार 2 चोर घर से सिलेंडर ले गए:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आए, सहारनपुर में परिवार मजदूरी पर गया था
सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोर दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गांव शंकरपुर का है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। चोर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे और चोरी करने के बाद आसानी से फरार हो गए। शुक्रवार शाम चार बजे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की तलाश और चोरी का खुलासा करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव शंकरपुर निवासी अंतराम पुत्र कलीराम शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों युवक घर में दाखिल हुए और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों आरोपी सिलेंडर लेकर बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य मजदूरी से वापस घर लौटे तो मकान से दोनों गैस सिलेंडर गायब मिले। घर में सामान की जांच करने पर चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित अंतराम ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे और घर में रखे दोनों गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर चोरी हुए सिलेंडर बरामद कराने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर अब रात के बजाय दिन में भी सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। इससे मजदूरी और कामकाज के लिए घरों से बाहर जाने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan