Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Bilaspur Newborn Baby Found: बिलासपुर में पुल के नीचे पड़ा मिला नवजात, लोगों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
Bilaspur Newborn Baby Found: बिलासपुर में पुल के नीचे पड़ा मिला नवजात, लोगों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू
Bilaspur Newborn Baby Found : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवजात लावारिस हालत में मिला है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने नवजात को रेस्क्यू किया और अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी सूचना शनिवार, सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों को रतनपुर के लालपुर मोड़ स्थित पुल के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने आसपास तलाश की तो सीमेंट पाइप के बीच नवजात पड़ा मिला। तत्काल डायल 112 और रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंदगी और झाड़ियों के बीच पड़े नवजात को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बिलासपुर में तनपुर के लालपुर मोड़ स्थित पुल के नीचे एक नवजात लावारिस हालत में मिला। अब सिम्स में भर्ती इसके बाद नवजात को रतनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। हालत स्थिर, खतरे से बाहर डॉक्टरों के अनुसार नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में बच्चे की निगरानी की जा रही है। तनपुर के लालपुर मोड़ स्थित पुल के नीचे मिले नवजात को पुलिस ने रेस्क्यू किया। CCTV और प्रसव रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस रतनपुर पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन और किस तरह से छोड़कर गया। पुलिस आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों, निजी नर्सिंग होम और मितानिनों से पिछले कुछ दिनों में हुए प्रसव का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इसके आधार पर बच्चे के माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें : MP Samvida Employees: मध्यप्रदेश में 2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेच्युटी-अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, संगठन बोले- 3 साल हो गए, कब तक इंतजार ? सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan