Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बिना परमिशन एससी की जमीन लिखवाई:घाटमपुर में बेटे ने क्रेता पर मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
बिना परमिशन एससी की जमीन लिखवाई:घाटमपुर में बेटे ने क्रेता पर मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के पतारा में बिना परमिशन एससी की जमीन लिखवाने का मामला सामने आया है। बेटे ने क्रेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे का आरोप है, कि उनके पिता एससी थे, क्रेता यह जानते हुए भी बिना परमिशन लिये फर्जीवाड़ा करके राजस्ट्री करा ली, अब जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है, जबकि जमीन उनके नाम पर है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के संचितपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र स्व सुखदेव प्रसाद ने मंगलवार घाटमपुर थाने में पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनके पिता सुखदेव की मौत बीते 22 नवंबर सन् 2022 को हो गई थी, उनके नाम पर गाटा संख्या- 1213 क्षेत्रफल 0.0780 जमीन थी, उनकी मौत के बाद यह जमीन उनके और भाई सुरेंद्र व मां रानी देवी के नाम पर आ गई थी, तब से वह खेत में फसल बो रहे थे। आरोप है, कि बीते 8 अगस्त की रात फतेहपुर जिले के नयापुर निवासी मुमताज अहमद पुत्र यासीन अहमद ने खेत में एंगल गाड़कर कब्जा कर लिया, इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह खेत पर पहुंचे, उन्होंने विरोध किया तो मुमताज अहमद के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री दिखाई गई। जिसमें उनके पिता की जाति छिपाकर फर्जीवाड़ा करके रजिस्ट्री करवाई गई है। जबकि एससी की जमीन बिना परमिशन कोई नहीं ले सकता है। उन्होंने कार्रवाई करने के साथ जमीन वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने क्रेता के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके रजिस्ट्री कराने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर का बयान घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि बेटे की तहरीर पर क्रेता के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके रजिस्ट्री कराने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan