Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बीज निगम के रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी:पीएनबी रिटायर्ड कार्ड के नाम पर मांगी जानकारी, ओटीपी पूछकर खाते से 1 लाख रुपए निकाले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
बीज निगम के रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी:पीएनबी रिटायर्ड कार्ड के नाम पर मांगी जानकारी, ओटीपी पूछकर खाते से 1 लाख रुपए निकाले
रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में बीज निगम के रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पवन विहार कॉलोनी, अमलीडीह निवासी राजकुमार शुक्ल को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को पंजाब नेशनल बैंक का सीनियर मैनेजर बताया। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उनका पीएनबी रिटायर्ड कार्ड बनाया जाना है। इसके बाद बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उन्हें एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर राजकुमार शुक्ल ने बताए गए तरीके से एचआरएमसी ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया। कुछ ही देर में पीड़ित के खाते से ऑनलाइन तरीके से कुल 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। फोन करने वाले की तलाश में पुलिस ठगी का पता चलने के बाद राजकुमार शुक्ल ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े विवरण के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बैंक जानकारी देने से बचे: पुलिस पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बैंक खाते, कार्ड, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी न दें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने से भी बचें। बैंक से जुड़ी किसी प्रक्रिया की पुष्टि हमेशा संबंधित बैंक की आधिकारिक शाखा या हेल्पलाइन से करें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan