politics
बीकानेर में टिकट से पहले ही प्रत्याशियों ने भरे पर्चे:नगर निगम के लिए 33 से ज्यादा नामांकन दाखिल, पार्टी के सिंबल का इंतजार
बीकानेर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन चुनावी सरगर्मी काफी तेज रही। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, इसके बावजूद कई दावेदारों ने खुद को पार्टी का प्रत्याशी घोषित करते हुए पर्चे दाखिल कर दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिंबल मिले बिना नामांकन जमा कराने को प्रत्याशियों द्वारा अपनी टिकट पक्की करने और पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना है। निगम के 80 वार्डों के लिए अब तक 33 आवेदन शनिवार को निगम के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि गुरुवार को एक पर्चा दाखिल हुआ था। इस तरह 80 वार्डों के लिए अब तक कुल 33 आवेदन ही आए हैं। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण सबसे ज्यादा पर्चे उसी दिन जमा होने की उम्मीद है। दोनों प्रमुख दलों के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी सिंबल और बी-फॉर्म के इंतजार में सोमवार को ही पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। बिना सूची भाजपा के नाम से भरा पर्चा सूची जारी न होने के बावजूद शनिवार को भाजपा नेता मोहन सुराना की पत्नी और भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने स्वयं को पार्टी प्रत्याशी बताते हुए पर्चा भरा। हालांकि, आधिकारिक सूची और सिंबल आवंटन के बाद ही प्रत्याशियों के पार्टी प्रत्याशी के रूप में स्थिति साफ हो सकेगी। बागियों को साधने में जुटे दिग्गज टिकट कटने की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में निर्दलीय दावेदारों ने भी पर्चे दाखिल किए हैं। बिना पार्टी सिंबल दावेदारी और निर्दलीय आवेदनों से उभरी बगावत को दबाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुरंत सक्रिय हो गए हैं। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाकर अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस दिलाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। नोखा में अब तक कुल 42 पर्चे जमा हुए नोखा में अब तक कुल 42 पर्चे जमा हुए। लूणकरणसर में कुल 34 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। खाजूवाला में अब तक 8 नामांकन दर्ज हुए। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार तक कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि देशनोक और नापासर पालिकाओं में अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
Read full article on Bhaskar