Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बक्सर में जर्जर सड़क को लेकर जन सुराज का प्रदर्शन:पानी भरे गड्ढों में बैठकर 2 घंटे दिया धरना; विधायक को एक महीने का अल्टीमेटम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 6 views
बक्सर में जर्जर सड़क को लेकर जन सुराज का प्रदर्शन:पानी भरे गड्ढों में बैठकर 2 घंटे दिया धरना; विधायक को एक महीने का अल्टीमेटम
जन सुराज पार्टी ने बक्सर में जर्जर सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ जासो स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर पानी से भरे गड्ढों में बैठकर करीब दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सड़क की खराब स्थिति को लेकर आक्रोश जताया। यह विरोध गोलंबर से जासो और नदांव होते हुए डुमरांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ किया गया। बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया था। प्रदर्शनकारियों ने इन्हीं गड्ढों के बीच बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप धरने के दौरान जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने सदर विधायक आनंद मिश्रा पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विधायक ने दो महीने के भीतर सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मिश्रा ने यह भी कहा कि विधायक का कार्यालय भी इसी सड़क के किनारे स्थित है। बारिश के बाद बढ़ जाती है परेशानी बजरंगी मिश्रा ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क और गड्ढे के बीच अंतर समझ में नहीं आता। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। बोले- सक्षम नहीं हैं तो इस्तीफा दें जन सुराज जिलाध्यक्ष ने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान विकास और जनसेवा के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज जनता जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने मांग की कि यदि विधायक सड़क का निर्माण कराने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह स्वयं पांच हजार रुपये का योगदान देंगे और जनता के सहयोग से सड़क निर्माण के लिए राशि जुटाने का प्रयास करेंगे। एक महीने का दिया अल्टीमेटम जन सुराज जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं लोकसभा प्रभारी दिवाकर पाठक ने कहा कि इस सड़क पर चलना लोगों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सड़क की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल धरना कार्यक्रम में धनजी पांडे, विजय पाठक, धनजी उपाध्याय, नीरज सिंह, प्रभाकर, भुनेश्वर और अजीत लाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला। सड़क की जर्जर स्थिति और जलजमाव को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan