crime
बालाघाट में 8 आरोपी गिरफ्तार, 409 लीटर अवैध शराब जब्त:जिले के 6 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, दो बाइक भी मिलीं
बालाघाट में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ शुक्रवार को 6 थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 409 लीटर अवैध शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए जंगलों में छिपाकर रखे गए महुला लहान को भी जब्त कर नष्ट किया। आरोपियों में मंगेझरी के मलमटोला निवासी बुधराम मर्सकोले, नैतरा निवासी घनश्याम उपवंशी और हेतराम सौलखे शामिल हैं। इनके अलावा आमगांव निवासी संजय उर्फ मंगल नगपुरे, मोहरई झिंगरटोला निवासी फूलसिंह तेकाम, मुरझड़ कौड़िया निवासी बलीराम पंचेश्वर, लालपुर भीतरीपाली निवासी सुधराम मेरावी और धापेवाड़ा निवासी अनिल कुमार मालाधारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ इस विशेष अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसके लिए महिलाओं और स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar