Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बलरामपुर- जनपदभर में चला सड़क सुरक्षा का ‘वन डे विशेष अभियान’, नियमों का उल्लंघन करने वालों का हुआ चालान

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 2 views
बलरामपुर- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जनपदभर में सड़क सुरक्षा का ‘वन डे विशेष अभियान’ चलाते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत जनपद की तीनों तहसीलों में प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं अधिक आवागमन वाले स्थानों पर एक साथ वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 255 वाहनों का चालान किया गया तथा विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर ₹3,37,500 (तीन लाख सैंतीस हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना लगाया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को निरंतर अभियान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्रवाई को अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पूर्व 27 अगस्त 2026 को भी जनपद की तीनों तहसीलों में ‘वन डे विशेष अभियान’ चलाया गया था। उक्त अभियान में 263 वाहनों का चालान करते हुए ₹3.32 लाख का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही सुरक्षित छात्र परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 76 स्कूल वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया गया था। इसी अभियान की निरंतरता में 10 सितम्बर को पुनः जनपदव्यापी विशेष अभियान चलाया गया। नियमित अंतराल पर इस प्रकार के अभियान आयोजित करने का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना भी है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और प्रवर्तन की संयुक्त रणनीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा ओवरस्पीडिंग से बचें। सतर्कता, जिम्मेदारी और यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की सबसे मजबूत कड़ी है। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan