Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बुरहानपुर में रिमझिम बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा:जनप्रतिनिधि, अफसर, आमजन हुए शामिल; 'भारत माता की जय' के लगाए नारे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
बुरहानपुर में रिमझिम बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा:जनप्रतिनिधि, अफसर, आमजन हुए शामिल; 'भारत माता की जय' के लगाए नारे
बुरहानपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने भी यात्राएं निकालीं, जबकि शाम को बुरहानपुर शहर, धूलकोट और नावरा क्षेत्रों में मुख्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं। रिमझिम बारिश के बावजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बुरहानपुर शहर में निकली तिरंगा यात्रा बुरहानपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शाम 4 बजे कमल टॉकीज तिराहा से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक, जय स्तंभ और शिवकुमार सिंह चौराहा होते हुए वापस कमल टॉकीज तिराहा पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी आशुतोष बागरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नावरा और धूलकोट में भी निकली तिरंगा यात्रा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी मंगलवार को देशभक्ति का माहौल रहा। विधायक मंजू राजेंद्र दादू के नेतृत्व में नावरा और धूलकोट मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में ग्रामीण, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारे लगाए गए। नावरा मंडल में तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर सांदीपनी विद्यालय तक पहुंची। वहीं, धूलकोट मंडल में यात्रा दरबार भवन से शुरू होकर टंट्या मामा चौराहा तक निकाली गई। दोनों स्थानों पर यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और ग्रामीणों की भागीदारी ने इन यात्राओं को सफल बनाया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र एकता का संदेश यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। विधायक मंजू दादू ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान में निकलने वाली तिरंगा यात्रा प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को मजबूत करती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan