crime
बुराहापुर की ताप्ती नदी में युवक डूबा, मौत:मछली पकड़ने गया था, NRDF ने नदी से शव निकाला
बुरहानपुर के राजघाट पर शनिवार को ताप्ती नदी में डूबने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। वह आजाद नगर का रहने वाला था। युवक मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। मछली पकड़ते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम राजघाट पहुंची। टीम ने गहरे पानी से युवक का शव बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस कर रही जांच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।युवक की मौत की खबर से आजाद नगर में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar