Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बरेली कॉलेज में फॉर्म जमा करने में दिक्कत:छात्र नेताओं ने प्राचार्य से शिकायत की, PDA जागरूकता अभियान के तहत समाधान की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
बरेली कॉलेज में फॉर्म जमा करने में दिक्कत:छात्र नेताओं ने प्राचार्य से शिकायत की, PDA जागरूकता अभियान के तहत समाधान की मांग
बरेली कॉलेज में फॉर्म जमा करने में आ रही दिक्कतों को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। समाजवादी छात्र सभा के ‘छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान’ के पहले दिन ही यह समस्या सामने आई। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के सामने नाराजगी जताई और बाद में प्राचार्य से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल के नेतृत्व में मंगलवार को बरेली कॉलेज से अभियान शुरू हुआ। छात्र नेताओं ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याएं पूछीं और सुझाव लिए। इस दौरान संगठन ने छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें संगठन से जोड़ने की बात कही। अभियान के दौरान छात्र नेताओं के सामने फॉर्म जमा करने में छात्रों को आ रही दिक्कत की समस्या सामने आई। आरोप था कि विंडो पर छात्रों के फॉर्म जमा करने में बिना वजह देरी की जा रही है और कर्मचारी काम टाल रहे हैं। इस पर छात्र सभा के पदाधिकारियों ने वहीं विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की। विरोध के बाद फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने फॉर्म जमा करने समेत छात्र-छात्राओं से जुड़ी अन्य जरूरी समस्याएं बताईं और जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर ध्यान न देने पर संगठन आगे भी विरोध करेगा। जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान 15 से 30 सितंबर तक जिले के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चलेगा। महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने कहा कि अभियान के जरिए छात्रों को एकजुट करके उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अमन यादव, अर्पित उपाध्याय, उत्कर्ष मिश्रा, पिंकू गुर्जर, लकी पाल, सुमित यादव, हसन खान, अनिकेत यादव, अलसैफ खान, जाहिद गद्दी और शोएब खान सहित कई छात्र नेता शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan