education
BREAKING NEWS : MPBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, फरवरी में होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं फरवरी में आयजित की जाएगी। तो वही परीक्षा के बाद होने वाली 'द्वितीय परीक्षा' को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा जारी समय-सारणी के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। जिसका आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहना होगा। 11 जून से शुरू होंगी 'द्वितीय परीक्षा' (Second Exam) बोर्ड ने मुख्य परीक्षा के साथ-साथ इस बार 'द्वितीय परीक्षा' (पूरक/सप्लीमेंट्री/सुधार परीक्षा) का भी टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों को अपनी मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार करना होगा या जिन्हें पूरक की पात्रता मिलेगी, उनके लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन 11 जून 2027 से किया जाएगा।
Read full article on Inh News