politics
बस से बाड़ेबंदी में रवाना हुए कांग्रेस प्रत्याशी:51 उम्मीदवारों के साथ 2 निर्दलीय शामिल; सांसद ओला ने की समीकरणों पर चर्चा
झुंझुनूं नगर परिषद की वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस ने भी बोर्ड गठन के मकसद से प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोपहर 3.30 बजे के करीब अपने 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीयों को एक बस और कारों से बाड़ेबंदी में भेज दिया। सभी प्रत्याशियों को शहर के माननगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया था। दोपहर बाद से ही प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई प्रत्याशी अपने खास समर्थक और महिला प्रत्याशी परिजन के साथ पहुंचीं। यहां सांसद बृजेन्द्र ओला भी मौजूद थे। उन्होंने प्रत्याशियों से चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की। एक बस और कारों से रवाना हुए प्रत्याशी कांग्रेस के 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय प्रत्याशी एक बस और पर्सनल कारों से कांग्रेस कार्यालय से 3.30 बजे रवाना हुए। रवाना होने के दौरान भी पार्टी नेताओं और प्रत्याशियों के बीच बातचीत होती रही। अब कांग्रेस के प्रत्याशी एक साथ रहेंगे और पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहे। इनमें वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र डारा और वार्ड नंबर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी शामिल थे। हालांकि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बस में नहीं गए। बताया जा रहा है कि वे पर्सनल कारों से पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों की कांग्रेस नेताओं के साथ मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं होती रहीं। सांसद ओला ने की प्रत्याशियों से चर्चा रवाना होने से पहले सांसद बृजेन्द्र ओला ने कार्यालय में मौजूद कांग्रेस प्रत्याशियों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव के दौरान वार्डवार स्थिति, मुकाबले और जीत की संभावनाओं को लेकर प्रत्याशियों से फीडबैक लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भी प्रत्याशियों से चुनावी समीकरणों की जानकारी ली। कांग्रेस की बाड़ाबंदी को आगामी बोर्ड गठन की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि उसके निर्वाचित प्रत्याशी परिणाम आने तक एकजुट रहें और बोर्ड बनाने के लिए आवश्यक संख्या जुटाने की स्थिति में किसी तरह की टूट-फूट न हो। देखें कांग्रेस की बाड़ेबंदी की तस्वीरें..
Read full article on Bhaskar