crime
बैतूल में बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर:युवती घयाल, दो नाबालिग चला रहे थे कार; मकान से भी टकराई
बैतूल के विवेकानंद वार्ड में सोमवार को कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो नाबालिग सवार थे। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े करीब पांच दोपहिया वाहनों और एक मकान के गेट से जा टकराई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक नाबालिग कार चला रहा था। दूसरा उसके बगल में बैठा था। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद वह घर चली गई। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में कार के स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों और मकान के गेट से टकराने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस ने कार जब्त की हादसे के बाद कार सवार मौके से चले गए। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। पुलिस ने CCTV फुटेज भी देखे हैं। गंज थाने के सब इंस्पेक्टर इरफान कुरैशी ने बताया कि घायल युवती इलाज के बाद अस्पताल से चली गई है। उसकी ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामला आपसी समझौते का प्रतीत हो रहा है।
Read full article on Bhaskar