top
बंदी भाइयों से मिलीं बहनें:गुरमा जेल में भाइयों की कलाइयों पर बहनों ने बांधी राखी
सोनभद्र के गुरमा स्थित जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। बंदी भाइयों से मिलने पहुंची बहनों ने उनकी कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लंबे समय बाद भाई-बहनों की मुलाकात से जेल परिसर में भावनात्मक माहौल रहा। सुबह से ही जेल परिसर में जुटीं बहनें रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही कारागार परिसर में मुलाकातियों की भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों से उनका हालचाल पूछा। वहीं, बंदी भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। जांच और औपचारिकताओं के बाद कराई गई मुलाकात जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर मुलाकातियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन की टीम मौजूद रही। जेल अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उपकारापाल शशांक, गौरव कुमार और गरिमा कुमारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में रक्षाबंधन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Read full article on Bhaskar