Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बंद स्कूल के बाहर सपा ने मनाया शिक्षक दिवस:झांसी में बोले-प्रदेश को शिक्षा में पहले नंबर पर होने चाहिए था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 2 views
बंद स्कूल के बाहर सपा ने मनाया शिक्षक दिवस:झांसी में बोले-प्रदेश को शिक्षा में पहले नंबर पर होने चाहिए था
झांसी में शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर बंद किए गए सरकारी स्कूल के बाहर ही शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा सरकार पर शिक्षा विरोधी नीति अपनाने और सरकारी स्कूलों को बंद कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। शहर के दतिया गेट अंदर स्थित बंद हो चुके प्राथमिक विद्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी की शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम समेत सपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने देश के पहले उप राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। बंद पड़े स्कूल के बाहर आयोजित कार्यक्रम के जरिए सपा ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिस प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे होना चाहिए, वहां सरकार बच्चों के लिए नजदीक में सरकारी स्कूल तक नहीं रहने देना चाहती। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बंद हुए सरकारी स्कूल के बाहर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सपा नेताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से स्कूल बंद करने के बजाय सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों को उनके घर के आसपास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan