Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

ब्यावर में पेंशनर समाज की मासिक बैठक, जन्मदिन भी मनाए:पेंशनरों को अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आह्वान, भगत सिंह को श्रद्धांजलि

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 5 views
ब्यावर में पेंशनर समाज की मासिक बैठक, जन्मदिन भी मनाए:पेंशनरों को अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आह्वान, भगत सिंह को श्रद्धांजलि
ब्यावर में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान रोडवेज कल्याण समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश प्रकाश जोशी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पेंशनरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर किए गए प्रयासों और संगठन की एकजुटता से मांगें मनवाने के उदाहरण भी साझा किए। गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम बैठक की शुरुआत भगवान गणेश के चित्र पर माला चढ़ाकर और तिलक लगाकर हुई। राधेश्याम रांकावत, शांतिलाल लहवासिया और सोहनलाल तंवर ने गणेश भजन प्रस्तुत किए। भजनों में मौजूद पेंशनरों ने भी सहभागिता की। तीन पेंशनरों का जन्मदिन मनाया सितंबर माह में जन्मदिन वाले तीन पेंशनरों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इनमें जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, कूंप सिंह रावत और रूघा सिंह पंवार शामिल रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार की पत्नी उषा पंवार भी मौजूद थीं। पेंशनर समाज की ओर से केक की व्यवस्था की गई थी। तीनों जन्मदिन वाले पेंशनरों ने मिलकर केक काटा। इस दौरान जन्मदिन के गीत गाए गए, जिससे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। जैतारण उपशाखा से आए प्रहलाद शर्मा ने अपना लिखा गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने जन्मदिन पर सभी का आभार जताया। उन्होंने पेंशनर समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पेंशनरों की हरसंभव मदद करेंगे और सेवा कार्यों को बेहतर तरीके से जारी रखेंगे। उन्होंने पेंशनर समाज के कार्यकर्ताओं के सहयोग की भी सराहना की। भगत सिंह को श्रद्धांजलि 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छंगाराम सिंगारिया, हरकरण जलवानिया और गणपत सिंह मुग्धेश ने भगत सिंह के जीवन और देश के लिए उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। स्वीडन यात्रा के अनुभव किए साझा प्रांतीय प्रतिनिधि कूंप सिंह रावत ने पिछले तीन महीनों की स्वीडन यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने स्वीडन के नागरिकों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, देश के प्रति समर्पण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से जुड़े उदाहरण बताए। पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री हेमंत दीक्षित ने किया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम सरवर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सत्यनारायण सांखला, टॉडगढ़ उपशाखा अध्यक्ष डाउ सिंह चौहान, जवाजा उपशाखा अध्यक्ष किशन सिंह चौहान, राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत्त कल्याण समिति ब्यावर के संरक्षक टीसी गोयल, अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष संपतराज जांगिड़, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह पंचमणि सहित भंवरलाल भट्ट, कूंपाराम जोधावत, श्यामलाल कनौजिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, सोहनलाल तंवर, कल्याण मल, रमेश सिंह राठौड़, राधेश्याम शर्मा, मिठ्ठू प्रसाद मौर्य, वेदप्रकाश पारीक, छोटूलाल कुमावत, ऊम सिंह रावत, कन्हैयालाल बागड़ी, छोटूलाल बडगूजर, कन्हैयालाल पंजाबी, नरेंद्र सिंह चौहान, गोपीलाल चौरोटिया सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan