crime
चार बच्चों के पिता पर युवती से रेप का आरोप:घर से भगाकर इंदौर ले गया, शादी रचाई; आरोपी बोला- उसने परिवार के दबाव में बयान दिए
खंडवा में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय आरोपी चार बच्चों का पिता है। वो युवती ने बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी का कहना है कि दो साल से रिलेशनशिप में थे। भागकर इंदौर गए और वहां शादी रचाई। वहीं सेटल होने वाले थे, लेकिन इसी बीच पुलिस पकड़कर ले आई। युवती ने अपने परिजन के दबाव में गलत बयान दिए हैं। मामला पिपलोद थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी गुमानसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। गुरूवार को पुलिस ने गुमानसिंह को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने उसके साथ जबरदस्ती खोटा किए जाने का आरोप गुमानसिंह पर लगाया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। सबसे छोटे बच्चे की उम्र दो साल है। युवती के साथ वह दो साल से रिलेनशिप में है और वह चाहती थी कि मैं उससे शादी करूं। घर से भगाकर इंदौर ले गया, अब धराया दो महीने पहले आरोपी और युवती दोनों अपने गांव से भागकर इंदौर चले गया था। जहां अरविंदो अस्पताल क्षेत्र में रहने लगे। आरोपी ने एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। उसने युवती के साथ एक मंदिर में जाकर शादी की। तब से युवती अपने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरने लगी। इधर, अपहरण की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने इंदौर से युवती को दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया। इसके बाद युवती ने परिजन के साथ थाने जाकर आरोपी गुमानसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
Read full article on Bhaskar