top
चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी से राहगीरों को बनाते थे निशाना
नोएडा, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, चोरी और स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
Read full article on Aapkarajasthan