top
CG Patwari Notice: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन सख्त, बिलासपुर के 259 पटवारियों को नोटिस, काम पर लौटने की चेतावनी
(रिपोर्ट- अमन पांडेय, बिलासपुर) CG Patwari Notice: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिलासपुर जिले के 259 पटवारी पिछले 19 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे तहसीलों में राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। अब बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के एसडीएम ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (CG Patwari Notice) जारी किया है। उन्हें तुरंत काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। SDM ने जारी किया 259 पटवारियों को नोटिस काम पर लौटने और जवाब देने का आदेश नोटिस में पटवारियों को 48 घंटे में काम पर लौटकर कार्यभार संभालने के निर्देश (CG Patwari Notice) दिए गए हैं। साथ ही उसी दिन तहसीलदार के माध्यम से लिखित जवाब देने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी (CG Patwari Notice) दी है कि तय तारीख पर मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने या जवाब नहीं देने पर नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के मुताबिक, पटवारी 13 अक्टूबर से सक्षम अधिकारी की अनुमति या स्वीकृत अवकाश के बिना ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। डिजिटल सर्वे से धान खरीदी तक के काम प्रभावित पटवारियों की हड़ताल का असर कई सरकारी कामों पर पड़ रहा (CG Patwari Notice) है। डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए किसानों के रिकॉर्ड का सत्यापन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जांच रिपोर्ट तैयार करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व अदालतों से जुड़े मामलों का काम भी प्रभावित हो रहा है। फसल नुकसान के सर्वे में भी देरी नोटिस (CG Patwari Notice) में चक्रवाती तूफान के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का जल्द सर्वे करने की जरूरत बताई गई है। नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को राहत देने की प्रक्रिया भी पूरी करनी है। पटवारियों की हड़ताल से यह काम भी प्रभावित हो रहा है। वेतन और सेवा पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब एसडीएम ने पटवारियों से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में भी जवाब मांगा (CG Patwari Notice) है। इसके साथ ही अनुपस्थिति की अवधि के वेतन और सेवा लाभों पर कार्रवाई तथा इस अवधि को सेवा में व्यवधान यानी 'ब्रेक इन सर्विस' मानने के मुद्दे पर भी स्पष्टीकरण मांगा (CG Patwari Notice) गया है। इस तरह 19 दिनों से जारी हड़ताल के बीच प्रशासन ने अब पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ये खबर भी पढ़ें: CG Patwaris Suspend: छत्तीसगढ़ में हड़ताल के बीच 5 पटवारी सस्पेंड, ड्यूटी पर नहीं लौटने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई
Read full article on Bansal News