health
CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में 2 दिन में स्वाइन फ्लू के 85 नए मरीज, 344 पहुंचा आंकड़ा, रायपुर में सबसे ज्यादा केस
CG Swine Flu Cases : छत्तीसगढ़ में H1N1 स्वाइन फ्लू ( CG Swine Flu Cases ) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में प्रदेश में 85 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की 9 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मामले बढ़कर 344 हो गए हैं। इनमें 122 मरीज एक्टिव हैं। राहत की बात है कि अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर रायपुर में देखने को मिल रहा है। ( CG Swine Flu Cases ) 8 सितंबर तक रायपुर में 127 मरीज थे, जो 9 सितंबर की रिपोर्ट में बढ़कर 146 हो गए। यानी एक दिन में रायपुर में 19 नए मरीज मिले। प्रदेश में सामने आए कुल 344 मामलों में अकेले रायपुर के 146 मरीज हैं। यह राज्य के कुल मामलों का करीब 42 फीसदी है। इसके बाद दुर्ग और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। 9 सितंबर को मिले 39 नए केस स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 9 सितंबर को प्रदेश में 39 नए स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केस मिले। इनमें रायपुर में 19, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 3 और कोरबा में 2 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, राजनांदगांव और सरगुजा में एक-एक नया मरीज सामने आया है। इससे पहले 8 सितंबर की रिपोर्ट में प्रदेश में 46 नए मरीज मिले थे। यह भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj Indore: इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम, Rahul Gandhi स्टूडेंट्स से बोले- वीडियो बनाकर हम तक पहुंचाएं अपनी बात 122 मरीज एक्टिव, 90 अस्पताल में भर्ती प्रदेश में एक्टिव मरीजों ( CG Swine Flu Cases ) की संख्या भी बढ़ी है। 8 सितंबर तक 113 एक्टिव मरीज थे, जो 9 सितंबर को बढ़कर 122 हो गए। इनमें 90 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीज होम आइसोलेशन ( Home Isolation ) में हैं। यानी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें: LNIPE Gwalior students Protest: LNIPE ग्वालियर में छात्रों का प्रोटेस्ट, गुवाहाटी में छात्रा की मौत, रेसकोर्स रोड पर चक्काजाम, कैंडल मार्च दुर्ग-बिलासपुर में भी बढ़ रहे केस कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर आगे हैं। दोनों जिलों में अब तक 41-41 मरीज मिल चुके हैं। बिलासपुर में 8 सितंबर तक 38 मरीज थे, जो बढ़कर 41 हो गए हैं। वहीं दुर्ग में मरीजों की संख्या 40 से बढ़कर 41 हुई है। कोरबा में कुल मामले 21, रायगढ़ में 13, महासमुंद में 17, राजनांदगांव में 8 और मुंगेली में 2 हो गए हैं। यह भी पढ़ें: Bhopal Thar Accident: भोपाल में थार से तांडव मचाने वाला युवक दो दिन बाद गिरफ्तार, कॉलोनी में 10 से ज्यादा कारों को ठोका था बुखार-खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी तो सावधान H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस ( CG Swine Flu Cases ) के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। अगर बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या ज्यादा कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेने की सलाह दी है। सर्दी-खांसी या बुखार होने पर चिकित्सकीय जांच कराएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का ही सेवन करें। साथ ही जरूरी न होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें: Bhopal: मेधावी बच्चों के लिए सरकार की नई पहल, श्रमिक परिवारों के छात्रों को मिलेगी ₹7,500 की मदद
Read full article on Bansal News