Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

CG Trains Cancelled List: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें 25 सितंबर से अलग-अलग डेट्स में नहीं चलेंगी, कई प्रदेशों के यात्रियों को होगी परेशानी

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 3 views
CG Trains Cancelled List: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें 25 सितंबर से अलग-अलग डेट्स में नहीं चलेंगी, कई प्रदेशों के यात्रियों को होगी परेशानी
CG Trains Cancelled List : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग डेट्स में ये करीब 18 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। ये ट्रेनें होंगी रद्द 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर को कैंसिल रहेगी। 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में कैंसिल रहेगी। उत्कल एक्सप्रेस चेंज रूट से चलेगी 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से हावड़ा से रवाना होगी। रेलवे की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अचानक होने वाली असुविधा से बचा जा सके। ये खबर भी पढ़ें : सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan