crime
छोटी बहन को मारने जा रहा था पोता, बचाने आए दादा को घोंप दिया चाकू, 65 साल के सुलेमान की मौत
केरल के अलाथुर में 16 साल के एक लड़के ने अपनी छोटी बहन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. पोती को बचाने के लिए आगे आए 65 वर्षीय दादा सुलेमान पर भी उसने चाकू से वार कर दिया. सुलेमान के सीने, गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई.
Read full article on News 18 Hindi