Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

छतरपुर में बस-पिकअप की आमने-सामने टक्कर:3 घायल, एक चालक गंभीर, दमोह रेफर; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
छतरपुर में बस-पिकअप की आमने-सामने टक्कर:3 घायल, एक चालक गंभीर, दमोह रेफर; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
छतरपुर जिले के बकस्वाहा क्षेत्र में गुरुवार को बम्हौरी-शाहगढ़ मार्ग पर बड़गढ़ धाम के पास तिग्गड़ा मोड़ पर यात्री बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में पिकअप चालक तुलसी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में बैठे यात्रियों समेत कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तुलसी विश्वकर्मा को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। बम्हौरी से शाहगढ़ जा रही थी पिकअप जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक MP 15 LA 5349 बम्हौरी से शाहगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पावन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 33 P 0360 शाहगढ़ से बम्हौरी की तरफ आ रही थी। बड़गढ़ तिग्गड़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। सामने का शीशा बिखर गया और बोनट भी मुड़ गया। बस के अगले हिस्से, बंपर और सामने के शीशे को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। पिकअप चालक को दमोह किया रेफर हादसे में पिकअप चालक तुलसी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा श्यामरखेड़ा निवासी बंदू लाल यादव और मझगांव घाटी निवासी चंद्रभान यादव को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल बकस्वाहा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तुलसी विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला ट्रैफिक हादसे की सूचना मिलते ही बम्हौरी चौकी प्रभारी कादिर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। टक्कर के बाद सड़क पर रुके ट्रैफिक को भी पुलिस ने व्यवस्थित कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan