Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार; 10.69 लाख की जब्ती

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 5 views
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार; 10.69 लाख की जब्ती
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल, नांदघाट थाना और चंदनू पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब के 535 पौवा, तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख 69 हजार 200 रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई का कनेक्शन बिलासपुर से सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मुखबिर की सूचना पर चंदनू पुलिस ने दी दबिश पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 30 अक्टूबर को चंदनू पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उसलापुर निवासी दिलीप बंजारे अपने घर में अंग्रेजी शराब का अवैध भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दिलीप के कब्जे से गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब के 82 पौवा बरामद किए गए। पूछताछ में उसने राजू साहू से शराब खरीदकर बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने राजू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में मोतीलाल साहू और डोमन उर्फ हर्ष निषाद के नाम भी सामने आए। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री से जुड़े हुए थे। इस मामले में शराब ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही ईको कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। नांदघाट में 453 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 31 अक्टूबर को ग्राम नयापारा करमसेन में दबिश दी। यहां मोतीलाल साहू के कब्जे से गोवा स्पेशल व्हिस्की के 453 पौवा बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान शराब सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, मोतीलाल साहू और डोमन उर्फ हर्ष निषाद साझेदारी में बिलासपुर के एक व्यक्ति से शराब खरीदते थे। इसके बाद यह शराब राजू साहू तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक एक्टिवा भी जब्त की है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी। बिलासपुर से पकड़ा गया शराब सप्लायर मनोज यादव जांच के दौरान पुलिस को शराब की सप्लाई का तार बिलासपुर से जुड़ा मिला। इसके बाद टीम ने 2 नवंबर को बिलासपुर निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मनोज यादव के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। शुरुआती पूछताछ में उसने राजा भाठिया के संपर्क के माध्यम से शराब प्राप्त करने की बात बताई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इस कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका है। साथ ही सप्लाई नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। शराब की बोतलों पर नहीं था सरकारी होलोग्राम, रेपर भी मिले फर्जी पुलिस जांच में बरामद शराब को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। चंदनू पुलिस द्वारा जब्त किए गए गोवा अंग्रेजी शराब के 82 पौवा में से 68 बोतलों पर शासन का आधिकारिक होलोग्राम नहीं मिला। वहीं, नांदघाट क्षेत्र से बरामद गोवा स्पेशल व्हिस्की के 453 पौवा पर भी सरकारी होलोग्राम नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक, शराब की बोतलों पर लगे रेपर भी कूटरचित यानी फर्जी पाए गए हैं। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 36 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। मामले की जांच अब इस दिशा में की जा रही है कि शराब की पैकिंग और लेबलिंग कहां की गई थी। पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई कार्रवाई बेमेतरा पुलिस ने इस पूरे मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है। इस संयुक्त अभियान में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, नांदघाट थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर और चंदनू थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan